Prashant Bhavsar / प्रशांत भावसार

सुप्रसिध्द जादूगर प्रशांत भावसार 

जादू के सुप्रसिध्द जादूगर प्रशांत भावसार ने  इस क्षेत्र १५ वर्ष की आयु  मे कदम रखा. वे देश के अनेक शहरो, महानगरों मे जादूई कला का प्रदर्शन कर चुके है  ८ अक्टूबर १९७२  को जन्मे प्रशांत को बचपन से जादू खेल के प्रति विशेष आकर्षण लगाव था. 
जादूगर प्रशांत भावसार अनेक अवार्डो से सन्मानित हो चुके है. नागपुर मे रहनेवाले प्रशांत भावसार ने नागपुर का ही नही विदर्भ का नाम रोशन किया है. २६ जनवरी २०१४  को गणतंत्र दिवस पर प्रशांत भावसार ने आँखो पर एक दर्जन पट्टीया बांधने के बाद नकाब लगाकर नागपुर से सेवाग्राम और सेवाग्राम से नागपुर १८० किलोमीटर बाईक चलाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया. 
देश के सुप्रसिध्द १८ जादूगरों की उपस्थिती में जादू का माया जाल दिखाया. देश के सुप्रसिध्द जादूगर एन. सी. सरकार, एम गोगा, भैरवनाथ, प्रदिप वासनिक, राजू गाईनकर, जुगलकिशोर चांडक, अमितकुमार, ऋषभ, किशोर, राजा, गरुड, अविनाश, एस. कुमार, मोरेश्वर मस्के, संस्कृति भावसार, सकीना सैफी, योगी के उपस्थिती मे किया. 
जादू कला मे खाली डिब्बे से ढेर सारी सामग्री निकालना, शीतपेय की बोतल को हवा मे लटकाना, सादी रस्सी के आश्चर्य जनक प्रयोग, रुमाल से स्टील छड़ी बनाना, टेबल पर लेटी लडकी को गायब करना, हवा मे खरगोश कबूतर को पैदा करने के बाद उनको गायब करना, ट्रे पर पत्तों को बिछाकर बंगला बना डालना कला प्रेमियों का मन मोह लिया. नागपुर शहर के अलावा उनके देश के कई शहरों में अब तक ५००० से अधिक शो हो चुके है. दिल्ली, कोलकाता, हावडा, हैद्राबाद, शिमला, सिलवासा, सूरत, रायपूर, बिलासपुर, महासमंद, शिवखैरी, बरमकेला, मुंबई, अमरावती, चंद्रपुर, वर्धा, खामगांव, कोल्हापुर, हिंगणघाट, वरोरा, बांसवाडा, बल्लारशा, यवतमाल, पुसद, औरंगाबाद, आदिलाबाद, गोवा, मध्यप्रदेश, उडीसा आदि जगह दर्शको का भारी प्रतिसाद उन्हें मिला है. 
नागपुर के अनेक संघटनो  ने प्रशांत भावसार के कार्यक्रमो का आयोजन समय समय पर करवाया  जिसमे रोटरी क्लब, जेसीज, मनोरंजन क्लब, ईस्टर्न स्पोर्टस्‌ क्लब, मॉडर्न स्कुल, सेंट जेवियर स्कुल, नारायणा विद्यालय, अ. भा. खानोरकर संमेलन, उत्तर भारतीय वार्षिक संमेलन, अग्रवाल समाज, पाटीदार समाज, वैष्णव शिंपी समाज, माहेश्वरी समाज, विदर्भ हिंदी साहित्य संमेलन, पुलक जन चेतना मंच, राष्ट्रवादी कॉग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, मारवाडी युवा संगठना, सेन्ट्रल जेल, रिमांड होम, हैन्डीकैप स्कुल, पंचवटी वृध्दाश्रम, उंटखाना अनाथालय, इंडियन मेडिकल असोशिएशन, गांधीगेट व्यापारी संघ, बिल्डर असोशिएशन, हिंद परिवार, भारत मुक विद्यालय, कोहिनूर मति मंद विद्यालय, मातृसेवा संघ, गो. विज्ञान अनुसंधान केन्द्र, दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केन्द्र, दूरदर्शन, सहारा समय, आज तक, जी मराठी स्टार माझा, स्टार प्लस, आस्था चैनल के माध्यम से जादूई कलाओं को प्रस्तूत किया. 
प्रशांत भावसार  लोगों को पाखंडी बाबा से बचने के गुर भी सिखाते है. अनेक आध्यात्मिक संतो का स्वागत अपनी जादू की कला के माध्यम से भावसार  ने किया है. जैन मुनि राष्ट्रसंत पुलक सागरजी, शशांक सागरजी, गुप्तिनंदीजी, क्रांतिकारी राष्ट्रसंत तरुणसागरजी, समतासागरजी के साथ ही दुनिया की सबसे बडी आध्यात्मिक संस्था ब्रम्हकुमारीज की प्रशासिका राजयोगिनी रतनमोहिनी दीदी, संतोषदीदी, उषा बहनजी, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकरजी, सुधांशु महाराज, किरीटभाई नरेन्द्र महाराज, ब्रजदेवी, अच्युत महाराज, आनंदमुर्ति गुरु माँ, इन संतो का स्वागत किया उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. तामिलनाडू के राज्यपाल महामहिम बनवारीलाल पुरोहित, सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पुर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, पूर्व मंत्री विलास मुत्तेमवार, पुर्व मंत्री सुबोध मोहिते, पुर्व मंत्री अनीस अहमद, फिल्म अभिनेत्री स्व. श्रीदेवी एवं बोनी कपूर, गिनिज वर्ल्ड बुक मेमोरी गुरु विश्वरुप रॉय चौधरी आदि जादू को कला के माध्यम से माला निकाल कर सत्कार किया. 
जादू की कला का प्रचार प्रसार होना चाहिये इसके लिये मैजिक बॉक्सेस का निर्माण किया. मैजिक मिनी बॉक्स, मैजिक बॉक्स, हाई-टेक मैजिक बॉक्स, हाई-टेक मैजिक किट, पजल्स मैजिक बॉक्स फार बिग ब्रदर इत्यादि 
जादू कला जिवित रहे इसलिये ५ साल के उपर के बच्चों को जादू का सिखाने का काम भी प्रशांत भावसार कर रहे है.

जादू महाविद्यालय, एवं जादू के माध्यम से स्वयंरोजगार उपलब्ध करना उनके भविष्य का सपना है. 

पुरस्कार / उपलब्धियां

जादूश्री अवार्ड (हावड़ा मैजिक सकल, हावड़ा-1995)

मैजिक अवार्ड' (इंडियन मैजिक सोसाइटी, कोलकत्ता-1997)

मैजिक अवार्ड (मैजिक असोसिएशन, पणजी -1999) 'जादू पुरस्कार

(जादू संस्थान, आगरा -2001) जादू अवार्ड' (मैजिक क्लब, भिलाई -2001)

जादू अवार्ड' (इंडियन ब्रदरहुड मैजिशिएन, दिल्ली -2002) 

जादू रत्न अवार्ड' (अ. भा. जादू संस्था, उदयपुर -2001) 

अंजुबा अवार्ड' (छूमंतर सम्मलेन, चेन्नई -2004) 

जादू पुरस्कार' (इंडियन ब्रदरहुड मैजिशिएन, दिल्ली -2004) 

विशेष पुरस्कार' (सूरत मैजिक असो., सूरत -2005) 

जादू विशेष अवार्ड' (डॉ. राजेंद्र प्रसाद क्रीड़ा मंडल, नागपुर -2005)

विशेष पुरस्कार' (महावीर जैन क्लब, कामठी -2005) 

विशेष अवार्ड' (भारतीय सैन्य बल, कामठी -2005)

विशेष पुरस्कार' (अ. भा. जैन संघटना, मुंबई -2006)

सद्भावना अवार्ड' (रोटरी क्लब, वर्धा -2006)

विशेष सहभाग अवार्ड' (मैजिक सर्कल, हैदराबाद -2007)

विशेष पुरस्कार' (अ. भा. जादू सम्मलेन,, तिरुअनंतपुरम -2007)

नवरत्न पुरस्कार' (सनराइज पीस मिशन, नागपुर -2008)

बेस्ट मैजिशियन अवार्ड' (विदर्भा साहित्य सम्मलेन, नागपुर -2007)

नागपुर कला भूषण अवार्ड' (उषा:काल, थियेटर्स, नागपुर -2009)

सेवा पुरस्कार' (ब्रह्महाकुमारी इष्वरीय विष्वविद्यालय, माउंट आबू -2009)

प्राइड आफ ऑरेंज सिटी अवार्ड (कलामंच, नागपुर -2009)

विशेष प्रोत्शाहन पुरस्कार' (भावसार समाज, नागपुर -2011)

विदर्भा भूषण अवार्ड' (एस्गावंत भारती, लोककल्याण संस्था, नागपुर -2012)

सनराइज मैजिक मास्टर अवार्ड' (ब्रह्म्हाकुमारीज, नागपुर -2012)

वर्ग कला और साहित्य
बिज़नेस / प्रोफेशन जादूगर
जिला नागपुर
शहर नागपुर
जन्म तिथि 08/10/1972
परिवार पिताश्री :स्व. श्री. पांडुरंग भावसार
जन्मस्थल नागपुर
Appreciation
WhatsApp Us